DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

योगी सरकार को बर्खास्त कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं : कुंवर सिंह

बालोद/देवरीबंगला। कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई गैंगरेप एवं हत्या की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर योगी एवं मोदी का पुतला फूंक रहे हैं । संसदीय सचिव एवं विधायक कुंवर सिंह निषाद ने स्थानीय प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहां कि योगी सरकार को बर्खास्त कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए। यूपी की योगी सरकार के संरक्षण में लगातार बच्चियों के साथ गैंगरेप एवं अन्य घटनाएं हो रही है। हाथरस की घटना से पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अमानवीय पहलू यह है कि बच्ची की मौत के बाद रात 3:00 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। उत्तरप्रदेश बलात्कारियों का प्रदेश बन गया है। घटना के बाद हमारे नेता राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रहे थे। उन्हें बलपूर्वक रोका गया तथा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। संसदीय सचिव ने कहा कि ऐसे बलात्कारियों को सरेआम फांसी पर लटका देना चाहिए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने कॉन्ग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कृषि एवं किसानों को हलाकान करने कानून बना रही है। केंद्र सरकार को बलात्कारियों को सरेआम फांसी देने, पीड़ित परिवार को तत्काल न्याय मिले ऐसा कानून बनाना चाहिए। संसदीय सचिव के साथ जिला आईटी सेल के सागर साहू, संतोष निषाद, केशव शर्मा, जीवन कश्यप, जागृत सोनकर, संजीव चौधरी तथा कोदूराम दिल्लीवार मौजूद थे।

You cannot copy content of this page