बालोद। कला कौशल साहित्य संगम जन सेवा संस्थान का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन जांजगीर बाराद्वार में हुआ जिसमें देशभर के विभिन्न साहित्यकारों ने भाग लिया।

इस दौरान बालोद जिले की गोड़ेला की शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा लिखित पुस्तक काव्य संग्रह, प्रतिभा सुमन का भी विमोचन हुआ।

कला कौशल साहित्य संगम जन सेवा संस्थान के द्वारा कौशल महंत,प्रेमचन्द साव”प्रेम”,डिजेन्द्र कुर्रे”कोहिनूर”,कुमार कारनिक के नेतृत्व में, बाराद्वार नगरपालिका अध्यक्षा रेशमा विजय सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य में छंदमाल्य का आयोजन,वार्षिक अधिवेशन,साहित्य सम्मेलन,पुस्तक विमोचन एवं शुभदा सम्मान समारोह का आयोजन बाराद्वार में किया गया था।

वार्षिक अधिवेशन के प्रथम सत्र में छंदो पर आधारित विशेष कार्यक्रम छंदमाल्य का आयोजन गोप कुमार मिश्र सेवानिवृत्त उपमहाप्रबंधक विमान पत्तन प्राधिकरण सीतापुर उत्तर प्रदेश के मुख्य आतिथ्य में,दिनेश रविकर राँची, झारखंड के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। इसकी परिकल्पना प्रतिभा प्रसाद कुमकुम व संयोजन कौशल महंत कौशल द्वारा किया गया।छंदमाल्य सत्र में छंद आधारित पुस्तक छंदमाल्य का विमोचन किया गया,तत्पश्चात् छंदमाल्य के सभी कवि-कवियित्रियों प्रतिभा प्रसाद कुमकुम,कौशल महंत कौशल,प्रतिभा त्रिपाठी,प्रेमचंद साव”प्रेम”,अर्चना पाठक,गायत्री स्वर्णकार चेतना,रामसाय श्रीवास,मनीषा सहाय सुमन,डिजेन्द्र कुर्रे,कुमार कारनिक, जगबंधु यादव,डॉ.भगवत स्वरूप शुभम्,डॉ.राकेश सक्सेना की विविध विषयों पर काव्य प्रस्तुति हुई। जिसमें भक्ति,पर्यावरण,नीति व व्यवहारिक, प्रेम एवं हास्य व्यंग्य की कविताएँ प्रमुख रहीं। इसी सत्र में छंदमाल्य में सहभागिता दे रहे सभी साहित्यकारों को प्रतीक चिन्ह,सम्मान पत्र,शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित गया। तीन छंदों दोहा,विधाता एवं लावणी छंद पर ये छंदमाल्य आधारित था। कार्यक्रम में छंदगुरु के रूप में कौशल महंत एवं सभी छंदज्ञों ने अपनी छंदमय प्रस्तुति से इस आयोजन को अभूतपूर्व भव्यता प्रदान किया। द्वितीय सत्र के प्रथम भाग भिलाई,दुर्ग की कवियित्री और बालोद जिले की शिक्षिका प्रतिभा सुधीर त्रिपाठी द्वारा लिखित काव्य संग्रह प्रतिभा सुमन,प्रतिभा प्रसाद कुमकुम द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन नगर पालिका अध्यक्षा रेशमा विजय सूर्यवंशी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ एवं देश के प्रसिद्ध साहित्यकार उपस्थित रहे। द्वितीय सत्र के द्वितीय भाग में छ.ग.सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए काव्य मनिषियों के द्वारा काव्य पाठ किया गया।इसमें मुख्यतः रामेश्वर शर्मा,विजय तिवारी,संतोषी’श्रद्धा’महंत,प्रेमचन्द साव,डिजेन्द्र कुर्रे, प्रतिभा त्रिपाठी आदि
ने अपनी प्रस्तुति प्रदान की। कार्यक्रम के आयोजन में कौशल महंत कौशल,प्रेमचन्द साव”प्रेम”,डिजेन्द्र कुर्रे”कोहिनूर”,प्रतिभा प्रसाद कुमकुम,प्रतिभा त्रिपाठी,कुमार कारनिक,जगबंधु राम यादव,चंद्रमणी यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाराद्वार एवं आसपास के ग्रामीण उपस्थित हुए।कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी गुणीजनों को कौशल महंत कौशल द्वारा आभार प्रकट किया गया।
