DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला प्रशासन की सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल गुरुर हाथी प्रभावित क्षेत्र में सोलर हाईमास्क लाईट की स्थापना से क्षेत्र में जानमाल की मिली सुरक्षा

बालोद।
जनपद पंचायत गुरूर के ग्राम पंचायतो में सोलर हाईमास्क लाईट की स्थापना कर जानमाल की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हितेकसा, बड़भूम, कपरमेटा एवं टेंगनाबरपारा ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित 16 ग्रामों में जंगली हाथियों से ग्रामीणजन परेशान थे। हाथियों के दल द्वारा जंगली क्षेत्र में पानी और भोजन की कमी के कारण कई बार भटककर बस्तियों या आबादी से लगे खेतों एवं जलाशयों तक आ जाते हैं। शाम होते ही ग्रामीण घरों से अति आवश्यक कार्य से भी बाहर नहीं निकल पाते थे। ग्रामीणों की सदैव वन विभाग से ऐसे हाथी प्रभावित क्षेत्रों में रोशनी व्यवस्था की मांग उठती रहती थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा ऐसे समस्त ग्रामों में रोशनी व्यवस्था हेतु प्रभावित क्षेत्रों के कलेक्टरों को निर्देशित किया गया था। जिनके निर्देश के परिपालन में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के द्वारा ऐसे समस्त हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से सोलर हाईमास्क लाईट की स्थापना कर जानमाल की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ग्राम पंचायत मुड़गहन तथा हितेकसा के सरपंच श्रीमती अनुपा बाई साहू और श्री भूपेश कुमार हिरवानी ने कहा कि हाथियों के क्षेत्र में लगातार आने-जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल था फसलों की हानि के साथ आम नागरिकों के जान का खतरा भी बना रहता था। जिला प्रशासन ने सुरक्षा हेतु उचित प्रयास किया है। इसी प्रकार हितेकसा ग्रामवासी श्री सीताराम सोरी, श्री कार्तिक राम कोर्राम, श्री महेश कुमार मंडावी, श्री अघनू राम साहू ग्रामवासी हितेकसा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हमारी लंबे समय से सुरक्षा के लिए रोशनी व्यवस्था की मांग पूर्ण कर संवेदनशीलता का जो परिचय दिया गया है। जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं कलेक्टर सहित पूरे जिला प्रशासन का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किये।

You cannot copy content of this page