DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भूसरेंगा के ग्रामीणों और बजरंग दल ने खोला अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा, सनौद थाने पहुंचे

गुण्डरदेही/ गुरुर। गुण्डरदेही ब्लॉक के सनौद थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भुसरेंगा में अवैध शराब बिक्री बढ़ गई है। इस मामले को लेकर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के युवाओं और ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर शिकायत की और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम के ही पूर्व कोटवार और अन्य 3 लोगों के द्वारा अवैध रूप से शराब बेंचा जा रहा है। जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। छोटे-छोटे बच्चे भी शराब सेवन करने लगे हैं । गांव के माता बेटी बहनों को गली मोहल्लों घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। आए दिन गांव में तनाव का माहौल रहता है। लड़ाई झगड़ा आम बात है। कभी भी गांव में बड़ी घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस गंभीर मामले को लेकर के ग्राम भुसरेंगा के बजरंग दल खंड एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गुंडरदेही प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष भारत साहू, बजरंग दल के संयोजक हिमांशु महोबिया, छात्र प्रमुख चिरंजीव साहू, खंड अध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, उपाध्यक्ष निमेश यादव ,प्रितम साहु मंत्री, सहमंत्री रेख राम साहू , गंनेश्वर साहू, विकास कुमार साहू, सहसंयोजक महेंद्र कुमार ठाकुर, सुनील कुमार साहू पंकज साहू, नितेश कुमार साहू,कमल कांत साहू,फलेंदर कुमार साहू, मुकेश कुमार साहू, लीलाधर साहू,योगेश कुमार साहू , सेवा राम, टीकमचंद, मिथिलेश कुमार ठाकुर युगल किशोर साहू लेखराज, मुकेश्वर,यशस्वी, अनिल वेद प्रकाश नवीन यादव मुकेश कुमार , भुनेश्वर चंदन जागेश्वर, हिमांशु, जितेंद्र कुमार, समीर साहू सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने ज्ञापन सौंपा। सभी शराब कोचियों के ऊपर कड़ी कानुनी कार्रवाई की मांग की गई अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल के द्वारा उग्र प्रदर्शन और आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

You cannot copy content of this page