DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

20 क्विंटल धान बेचने की खुशी, किसानों ने संसदीय सचिव को धान से तौला, बोले – छग राज्य बनने के बाद पहिली बार मिली इतनी खुशी

परसाडीह (सु), मुढिया और नवागांव के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने पहुंचे थे संसदीय सचिव श्री निषाद


गुंडरदेही। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी करने की घोषणा के बाद परसाडीह (सु), मुढिया और नवागांव में भूमिपूजन और लोकार्पण समारोह में शामिल होने पहुंचे संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद को किसानों ने धान से तौल कर राज्य सरकार का आभार जताया।

इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे परसाडीह के किसान विष्णु साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहिली बार किसानों को इतनी खुशी मिली है। मुड़िया के किसान उदेराम सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों का मान रखा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने बताया कि विधायक श्री निषाद ने ग्राम परसाडीह (सु) में कला मंच का लोकार्पण, खाद गोदाम निर्माण के लिए भूमिपूजन, ग्राम मुढिया में किसान कुटीर भवन निर्माण का भूमिपूजन और नवागांव (अ) में किसान कुटीर भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान किसानों ने उन्हें धान से तौल कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जिला केंद्रीय सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू, कृषि उपज मंडी बालोद के अध्यक्ष भोलाराम देशमुख, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, मंडी सदस्य भूपेश नायक, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्री गिरीश चन्द्राकर, अध्यक्ष ब्लॉक कार्यसमिति अर्जुंदा श्री संतु राम पटेल जी, श्री झाडूराम ठाकुर, श्रीमती वन्दना पारख, श्री इन्दरमन देशमुख, श्री मदन कृपाल, श्री टेमन लाल देशमुख, श्रीमती पुष्पा मोहनमाला उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page