DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा नेता राकेश यादव ने की केंद्रीय वन मंत्री से मुलाकात

बालोद। बालोद के भाजपा नेता राकेश यादव ने केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से सौजन्य भेंट की। केंद्रीय वन पर्यावरण एवं श्रम मंत्री भूपेन्द्र से दिल्ली कार्यालय में सांसद मोहन मंडावी के नेतृत्व में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश यादव बालोद, पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष भरत मटियारा ,पिछडा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद कुमार ओझा, छग प्रदेश अध्यक्ष यादव समाज रमेश यदु आदि ने सौजन्य मुलाक़ात किये एवं छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिये।सांसद ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें बताया कि जंगल क्षेत्र के पहाड़ी नदी नालों में चेकडेम बनाया जाये। जिससे किसानों की खेतों में सिंचाई हो सके एवं मछली पालन किया जा सके। जिससे लोगों को रोज़गार मिल सके। मंत्री ने अतिशीघ्र बस्तर आने का आश्वासन दिया एवं योजनाओं के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की बात कही।

You cannot copy content of this page