DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रेसवार्ता में बोले संसदीय सचिव निषाद: कांग्रेस सत्य, शांति, अहिंसा और बलिदान के मार्ग पर चलने वाली पार्टी, साजिश के तहत खत्म की गई राहुल जी की सदस्यता, देशवासी हतप्रभ हैं

बालोद। राहुल गांधी जी की लोकसभा की सदस्यता जाने के विरोध में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद के द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्य, शांति, अहिंसा एवं बलिदान के मार्ग पर चलकर त्याग, तपस्या एवं संघर्षो को जीने वाली पार्टी है। देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हजारों-लाखों कांग्रेसियों ने अंग्रेजों के विरुद्ध लड़कर स्वतंत्र भारत में अपना योगदान दिया है। लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा छल-कपट कर कांग्रेसजनों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। हम पहले भी नहीं डरे थे, अब भी नहीं डरे हैं। चाहे भाजपा जितना भी ताकत लगा ले। कांग्रेस का मनोबल कभी कम नही हो सकता। न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

देशवासी हतप्रभ हैं, साजिश के तहत किया जा रहा काम”

संसदीय सचिव श्री निषाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि श्री राहुल गांधी जी देश के बेरोजगार युवा, महिला, किसान-मजदूर के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। वे संसद में लगातार पूंजीपतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। भ्रष्टाचार और भ्रस्टाचारियों के कारनामे की पोल खोल रहे थे। इसी से घबराकर एक साजिश के तहत उनकी सदस्यता को समाप्त की गई है। जिसे देख पूरा देशवासी हतप्रभ हैं। यह लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है।

You cannot copy content of this page