DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING- रानीतराई में 24 साल के युवक ने मोबाइल टावर से कूद कर दे दी जान, कोरोना काल में तय हुआ था रिश्ता, शादी हो रही थी स्थगित, कहीं तनाव की वजह यह तो नहीं?

बालोद/ डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम रानितराई किसना में सुबह 9:30 बजे गांव के ही एक मोबाइल टॉवर से 24 साल के युवक एवन श्रीवास पिता चिंताराम श्रीवास ने कूदकर जान दे दी।

घटना का कारण अभी तो अज्ञात है। लेकिन ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि युवक की शादी होने वाली थी। रिश्ता भी तय हो चुका था लेकिन कोरोना व लॉकडाउन के चलते शादी स्थगित रखी गई थी। चर्चा यह भी हुई थी कि शादी अब पूरी तरह से स्थगित हो जाएगी। जिसके चलते युवक परेशान रहता था।

सरपंच के सामने ही हुई घटना

मामले में प्रत्यक्षदर्शी सरपंच अंगेश्वर कुमार ने dailybalodnews.com को बताया कि वह सैलून में ही बैठे थे। तभी अपने घर से युवक तेजी से दौड़ते हुए टावर की ओर भागा। देखते देखते वह टावर के टॉप पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगा दी। लोगों से यही बात पता चली है कि उसकी शादी होने वाली थी। अब शादी स्थगित हो गई है या कोई और परेशानी है। इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है
पुलिस जांच व परिजनों से पूछताछ में सच्चाई सामने आ सकती है। इस बड़ी घटना से क्षेत्र में भी सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर पुलिस भी जांच के लिए पहुंच रही है।

You cannot copy content of this page