DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सच के सिपाही को सजा मंजूर पर माफी नहीं, यह राहुल है, सावरकर नहीं, पोस्टर लेकर जिले के कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह, देखें पूरी खबर

बालोद। राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता से बर्खास्त करने की षडयंत्र पूर्वक की गई कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बालोद एवं नगर तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय सत्याग्रह धरना प्रदर्शन का आयोजन बालोद के घड़ी चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने किया गया।

सत्याग्रह प्रारंभ करने के पूर्व कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सत्याग्रह का आरंभ किया।

सत्याग्रह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के भजन को सुनते हुए कांग्रेस जनों ने राहुल गांधी जी के संसद की सदस्यता को समाप्त करने की प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताई। सभी वक्ताओं ने राहुल गांधी जी के संघर्ष उनके हिम्मत हौसले एवं जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि राहुल गांधी ही देश में लोकतंत्र को बचा सकते हैं। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहा है। राहुल गांधी जी अपने भारत जोड़ो अभियान से देश के सर्वहारा वर्ग की आवाज बनते जा रहे थे उस आवाज को संसद में एवं देश की गलियों में दबाने के लिए राहुल जी की संसद की सदस्यता को ही षडयंत्र पूर्वक समाप्त कर दिया गया। संसद की सदस्यता समाप्त होने के बाद राहुल जी के हौसला अफजाई के लिए मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर कृष्णा दुबे रतिराम कोसमा दिना राम चेलक विकास चोपड़ा जागृत सोनकर मीना सत्येंद्र साहू चंद्रहास देवांगन मिथिलेश निरोटी योगराज भारती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। एक दिवसीय सत्याग्रह में मुख्य रूप से केशव शर्मा जितेंद्र यादव हसीना बेगम सीधा काष आर्य अनिल यादव संतोषी ठाकुर योगेश्वर सोनबेर विनोद शर्मा बंटी अवधेश सिंह अंचल साहू जिवराखन साहू संतु राम पटेल केजू राम सोमवीर नारायण साहू दिनेश कुमार दुष्यंत कुमार क्रांति भूषण साहू देवेंद्र साहू रोहित सागर अजीत साहू कमलेश श्रीवास्तव संजय प्रकाश चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अंचल कुमार साहू एवं आभार प्रदर्शन चंद्रेश हिरवानी ने किया।

You cannot copy content of this page