DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

स्वश्री गैंदलाल यादव की सुपुत्री के विवाह हेतु सामाजिक सदस्यों द्वारा दी गयी आर्थिक सहयोग

भिलाई// युवा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाईनगर के तत्वावधान में विगत दिनों होली मिलन समारोह 2023 का बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत ब्रजवासी द्वारिकाधीश भगवान श्रीकृष्ण के साथ समस्त स्वजातीय बन्धुओ ने फूलों की होली खेलकर किया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों नगर निगम दुर्ग सभापति राजेश यादव, ठेठवार यादव समाज राजिम महासभा के प्रांताध्यक्ष गुलेन्द्र यादव सहित भिलाईनगर संरक्षक शंकरलाल यादव, खेमसिंह यादव, अध्यक्ष नरेन्द्र यदु, कोषाध्यक्ष घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष कोमल यदु, पवन यादव, ओंकेश्वर यदु, पुखराज यादव का स्वागत युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा बताशे की हार, पारम्परिक टोपी पहनाकर, हर्बल गुलाल लगाकर, फूलों की वर्षा करते हुए किया गया।

इस होली मिलन समारोह में उपस्थित समस्त महिलाओं और पुरूषों द्वारा नगाड़े की थाप पर पारंपरिक फाग गीत गाया गया।

इस होली मिलन समारोह हेतु आर्थिक सहायता देने वाले दानदाताओं का सम्मान किया गया जिनमें दुर्ग नगर निगम सभापति राजेश यादव, रमेश यादव, मोहन यादव प्रमुख है।

इस क्रम में छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाईनगर के सक्रिय सदस्य स्वश्री गैंदलाल यादव की सुपुत्री के शुभ-विवाह हेतु समस्त सदस्यों से प्राप्त सहयोग की राशि 31650 रूपए भेंट किया गया। उपरोक्त सहयोग राशि के दानदाताओं में गुलेन्द्र यादव, नरेन्द्र कुमार यदु,शंकरलाल यादव, उमाशंकर यदु, खेमसिंह यादव, श्रवण कुमार यादव, राजू यादव, मोहन यादव, सूर्यकांत यादव, वन्दना यादव, प्रखर यादव, मंजू प्रेमनारायण यदु, आर के यादव, उषा एम यादव, महेश कुमार यादव, रेखराम यादव, सत्येंद्र यादव, बिरेन्द्र कुमार यदु, महेन्द्र यादव, अनुपूर्णा राधेश्याम यादव, सुषमा शिवबालक यादव, माया यदु, गज्जू यादव, प्राची आकाश यदु, ओंकेश्वर यदु, ईश्वरी लाल यदु, कनक यदु, रविन्द्र यदु, विजय यादव, राजेश यादव, पवन यादव, मिथिला यदु, अशोक यदु, तारा यदु, पुष्कर यादव, शिव यादव प्रमुख है।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष स्वश्री तेजराम यादव के सुपुत्र मोहन यादव को स्मृति चिन्ह के रूप में तैलचित्र भेंट किया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सदस्यों द्वारा स्वल्पाहार के रूप में गुजिया, बालूसाय, अनरसा, ठेठरी, खुरमी इत्यादि को होली की पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया गया।

इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव बिरेन्द्र कुमार यदु द्वारा एवं आभार प्रदर्शन युवा प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष राजू यादव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भारी संख्या में स्वजातीय बंधुगण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page