DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0,के अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों में प्रवेश प्रारंभ

बालोद ।
शासकिय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, डौण्डीलोहारा के प्राचार्य ने बताया कि आईटीआई डौण्डीलोहारा में संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत विभिन्न जाॅब रोल डोमेस्टीक डाटा एण्ट्री आॅपरेटर, इलेक्ट्रीकल डोमेस्टीक साल्यूशन, फिटर मैकनिकल असेम्बली, मेन्यूअल मेटल आर्क वेल्डिंग, कारपेंटर, फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट, लाईट मोटर व्हीकल ड्राईव में सभी वर्गों के लिए प्रवेश हेतु छत्तीसगढ़ के मूल निवासी संपूर्ण दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर फार्म भर सकते है। आवश्यक दस्तावेज आठवीं एवं दसवीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की फोटोकाॅपी, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना अनिवार्य है। जाॅब रोल डोमेस्टीक डाटा एण्ट्री आॅपरेटर व इलेक्ट्रीकल डोमेस्टीक साल्यूशन के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष तथा शेष जाॅब रोल के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है।

You cannot copy content of this page