DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुजालगोंदी के प्राइमरी स्कूल का भवन है 10 साल से जर्जर, 1975 से बना था, कोई नही सुन रहा ग्रामीणों की फरियाद

गुरुर। गुरुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पोंड के आश्रित ग्राम मुजाल गोंदी के प्राइमरी स्कूल जर्जर हो गए है। यह स्कूल भवन 1975 में बना है।जगह जगह दरार आ गया है।जहां 33 बच्चों को अध्यापन कराया जा रहा है।यहां एक हेडमास्टर एवं एक शिक्षिका अध्यापन करा रहे है। स्कूल भवन का कवेलू पूरा सड़ गया है।पुराने लकडी मे दीमक लग गया है।स्कूल के अभाव में मजबूरी में शिक्षक बच्चों को शिक्षा दे रहे है। भवन के ऊपर मे टीना सेट लगा कर बच्चों को पढाया जा रहा है।खिडकी ,दरवाजे टूट गया है। प्लास्टर गिरने लगा है।नीचे भाग मे भी दरार आ गया है। भवन के चारो ओर हाथ मे हिलाने से हिलने लगता है ।बच्चों के साथ कब घटना हो जाए कहा नही जा सकता ।शिक्षा विभाग को लगातार 10वर्ष से भवन के बारे मे ग्रामीण एवं शाला प्रबंधन अवगत करा रहे है ।लेकिन विभाग एवं जिम्मेदार अधिकारी, जनप्रतिनिधि खामोश है।ऐसा लगता है कि कोई अनहोनी होने का इंतजार कर रहे है। ग्रामीण सोमप्रकाश साहू, ग्राम पटेल जोहर राम मंडावी, सांवत राम बर्मन, हेमसिंह बर्मन ने बताया कि प्राइमरी स्कूल के संबंध में लगातार जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग अधिकारी को लिखित में जानकारी दी जा रही है लेकिन आज तक किसी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी इस भवन के बारे मे जानकारी व देखने नही आए है। शाला प्रबंधन अध्यक्ष रविन्द्र कुलदीप, रेवा रमन खुराना, दया राम राणा,उमेश वर्मा, सतीश ठाकुर, अन्ना राम सोम,परमानंद विश्वकर्मा ने बताया कि स्कूल भवन के संबंध मे कलेक्टर, एस.डी.एम.,बी.ई.ओ.,बी आर सी ,जनपद पंचायत,विधायक को लिखित में 10 वर्ष से आवेदन देते आ रहे है लेकिन अब तक कोई पहल नही किया है।समिति उपाध्यक्ष मोक्षलता सिन्हा, लता साहू, लक्षतीन कोर्राम, लेखा रावटे,सुखमोतिन धुव,त्रिवेणी निषाद, हीमलता ठाकुर ने बताया कि शासन से गुहार लगाते गांव वाले थक चुके है।चुनाव के समय भी जनप्रतिनिधियों को अवगत करा चुके है लेकिन चुनाव के दौरान हा मे हा भर देते है चुनाव होने के बाद बच्चों को शिक्षा देने वाले भवन को भूल जाते है। चार पांच माह में फिर चुनाव आने वाला है। फिर से हा मे हामी भर देगा।हेडमास्टर विष्णु राम सूर्यवंशी, शिक्षिका नम्रता मेश्राम ने बताया कि भवन बहुत ज्यादा जर्जर हो गया है।बी ईओ,बी आर सी को लिखित में जानकारी दे दी गई है। बाकी शाला प्रबंधन समिति के लोग जनप्रतिनिधियों को अवगत करा दिये है।बी ई ओ ललित चन्द्राकर ने बताया कि आज तक उस स्कूल को बन जाना था लेकिन किस वजह से नही बन पाया है जानकारी लेता हूं। प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारी को जानकारी देगे। राशि स्वीकृत के बाद जल्द पूरा किया जाएगा। सरपंच नरसिग चोरमार ने बताया कि प्राइमरी स्कूल भैसमुडी एवं मुजालगोदी स्कूल के संबंध में विधायक, सांसद,जिला कलेक्टर को लिखित में जर्जर भवन के बारे मे अवगत कराया गया है।

You cannot copy content of this page