DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में जैन युवा शक्ति चला रही जलसेवा अभियान, बेजुबानों के लिए कर रहे दाना पानी का इंतजाम

बालोद। हर साल की तरह इस साल भी गर्मी आते ही जैन युवा शक्ति के द्वारा पशु पक्षियों के लिए दाना पानी का इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए जल सेवा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जगह-जगह कोटना रखकर के पशु पक्षियों के पानी और दाने की व्यवस्था की जा रही है।

जैन युवा संघ से जुड़े हुए आनंद बाफना ने बताया अभियान में आम लोगों को भी जोड़ा जा रहा है। दान दाता इच्छुक व्यक्ति कोटना बनवा कर या कोटना बनाने आर्थिक मदद देकर भी इस अभियान से जुड़ रहे हैं। जैन युवा शक्ति का ये जीव दया का अभियान लगभग 8 वर्षों से लगातार चल रहा है।

नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जगह-जगह कोटना में पानी भर कर रखा जाता है ताकि पशु और पक्षियों को गर्मी में प्यास बुझाने में सुविधा हो। युवाओं की अपील है कि प्रत्येक व्यक्ति को पूरे मनोयोग से इस अभियान में जुड़ना चाहिए। इस गर्मी में जानवरों के लिए अपने निवास के बाहर जलसेवा जरूर करें। इस पुण्य का लाभ ले। जैन युवा शक्ति के इस मुहिम में साथ दें और इस गर्मी में हम नहीं चाहते कि किसी भी जानवरों को पानी की किल्लत हो। इस उद्देश्य के साथ लोगों को इस जल सेवा अभियान में जोड़ा जा रहा है। ताकि लोगों के बीच जीव दया की भावना भी पैदा की जा सके।

You cannot copy content of this page