DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आम बजट सरकार के विदाई एवं धोखे का बजटःसांसद मोहन मण्डावी

कांकेर ।सांसद मोहन मण्डावी ने छत्तीसगढ़ राज्य के 2023.24 के वार्षिक बजट को पुनः धोखे का बजट कहते हुए इसे राजकीय कोष में घाटे का बजट कहा है । कांकेर सांसद ने छ ग राज्य के प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री भूपेश बघेल की 2023.24 की वार्षिक आम बजट सरकार के विदाई का बजट है । सांसद ने छ ग सरकार की चुनावी घोषणा में किये गये वादे से वादाखिलाफी का अरोप लगाते हुए कहा कि कर्ज में डुब चुकी छ ग की सरकार आदिवासी, किसान,युवा,महिला, अनियमित कमर्चारी के साथ पुनः छल की है । सांसद ने सरकारी राजस्व में वृद्धि को लेकर भी बजट को निराषाजनक कहा है । बजट में पुनः छत्तीसगढ़ियों को धोखा दिया गया है । पहले से कर्ज में डुबी छ ग सरकार का विकास को लेकर कोई विजन नहीं है । कांकेर सांसद मोहन मण्डावी ने अंततः छ ग राज्य के भूपेश बजट को ठगेश बजट,धोखे का बजट तथा घाटे का बजट कहा है ।  

You cannot copy content of this page