DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय आ रहीं आज बालोद , किसानों के मुद्दे पर करेगी यह काम?

बालोद आज 9 दिसंबर बुधवार को दोपहर 12 बजे भाजपा जिला कार्यालय बालोद में सरोज पांडेय राज्यसभा सदस्य का आगमन होने जा रहा है। सरोज पांडेय कृषि कानून के समर्थन में जिला कलेक्ट्रेट बालोद में ज्ञापन सौपने जायेंगी. प्रदेश मंत्री भाजपा राकेश यादव ने बताया भाजपा हर जिला मुख्यालयो में इस कानून के बारे ज्ञापन सौपेगी क्योंकि लगातार कांग्रेस व विपक्षी दलों द्वारा इस बिल के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है. इसी तारतम्य में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का आगमन बालोद हो रहा है. बालोद जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित चोपडा ने सभी कार्यकर्ताओ को इस अवसर पर उपस्थित रहने की अपील की है. उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने दी.

You cannot copy content of this page