DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देखा सीधा प्रसारण: बालोद के कांग्रेसियों ने कहा ये है छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट,,,,,

बालोद। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बजट पेश किया गया। जो छत्तीसगढ़ की संभावनाओं को साकार करने वाला बजट है। इस बजट के प्रस्तुतीकरण को बालोद जिला के कांग्रेस जनों ने कांग्रेस भवन बालोद में सीधा प्रसारण के माध्यम से देखा एवं मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश के सभी वर्गों के लिए सभी वर्गों के हित में लिए गए फैसलों के साथ प्रस्तुत बजट को बालोद जिला के कांग्रेसजनों ने एकमत से सराहना की।युवाओं को बेरोजगारी भत्ता निराश्रित पेंशन में वृद्धि आंगनबाड़ी के सहायिका एवं कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि दल्ली राजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल के साथ ही कुसुमकसा में 20 बिस्तर अस्पताल की घोषणा, प्रदेश में 4 नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा, नवीन ताप विद्युत गृह की घोषणा, होमगार्ड के जवान, मिड डे मील के रसोइयों ग्रामों के कोटवार एवं पटेलों के मानदेय में भी वृद्धि की घोषणा की गई। किसानों नौजवानों आदिवासियों एवं सर्वहारा वर्ग के लिए नौकरीपेशा वर्ग के लिए बजट में जिस ढंग से प्रावधान रखा गया है, सीधा प्रसारण देख रहे समस्त कांग्रेस जनों ने इसकी सराहना की है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत किए जा रहे बजट का सीधा प्रसारण देखने में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, कोषाध्यक्ष हंसमुख टूवाणी ,महामंत्री रतिराम कोसमा ,युवराज साहू बालोद नगर अध्यक्ष अनिल यादव, नवाब तिगाला, जिला महामंत्री धीरज उपाध्याय, धर्मेंद्र रामटेके ,सतीश यादव, नूतन कुमार, एनु राम साहू, माधव डढ़सेना उमाकांत पटेल भूपेंद्र कुमार दिल्लीवार श्रीमती चिदाकाष आर्य नितेश कुमार पटेल, अंचल प्रकाश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page