DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन गुंडरदेही ब्लाक के पदाधिकारीगण ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

बालोद/गुंडरदेही। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक के निर्देशानुसार 14 सूत्री मांगों को लेकर आज 3 मार्च को अनुविभागीय अधिकारी गुंडरदेही को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। हम जिसमें छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों अधिकारियों के विभिन्न मुख्य मांगे निम्नानुसार आज

लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगति का निराकरण सहायक शिक्षक एवं समस्त एलबी संवर्ग की पूर्व सेवा की गणना वेतन विसंगति एवं समस्त लाभ ,शिक्षा विभाग संवर्ग स्वास्थ विभाग संवर्ग, महिला बाल विकास विभाग

पशुपालन सहित अन्य कर्मचारियों का वेतन विसंगति सहित 14 सूत्री मांगों के लिए दिनांक 17 सितंबर 2021 गठित कमेटी की रिपोर्ट सरकार को तत्काल सौंपी जाए।
प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लंबित 5% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान अनुसार गृहभाड़ा भत्ता स्वीकृति आदेश जारी किया जाए, जन घोषणा पत्र में उल्लेखित चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान स्वीकृति आदेश जारी किया जाए साथ ही घोषणापत्र उल्लेखित अन्य मांगों को पूरा किया जाए और प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा समय-समय पर अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से शासन के समक्ष रखने के लिए रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पंडरी पुराना घोषित किया जाए इन सभी मांगों को लेकर आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।जिसमें विशेष रूप से गुंडरदेही विकाशखण्ड के ब्लाक संयोजक श्री वेद प्रकाश यदु जी, घनश्याम पुरी जिलाध्यक्ष स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद,श्री धर्मेंद्र कुमार साहू, विनोद जायसवाल उप प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मैदानी कर्मचारी संघ ,रवि वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कृषि स्नातक संघ, गिरीश कुमार देवांगन व्याख्याता चिचल गोंदी, महेश चंद्राकर, विजय यादव, छबीलाल साहू, चंद्रशेखर गौतम प्रेमलाल देशमुख अर्जुन सिंह मंडावी अर्जुन सिंह तारम , कुलेश्वर प्रसाद श्री राजनाथ योगी,अविनाश यादव पटवारी संघ अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page