DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अच्छे परिणाम के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें परीक्षार्थी-जगदीश देशमुख

बालोद। एक मार्च से स्कूलों में दसवीं-बारहवीं बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। ऐसे में बच्चों में परीक्षा का तनाव होना स्वाभाविक है। बोर्ड परिक्षार्थी को तनावमुक्त रहने के लिए शिक्षाविद एवं वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश देशमुख ने कहा कि सभी परिक्षार्थी सही खान-पान रखे, सोशल मीडिया से दूरी बनाए, टाइम मैनेजमेंट का निर्धारण कर पढ़ाई करें, वीक पांइंट पर पकड़ बनाकर अध्ययन करे, ,प्रश्नपत्र को पूरा पढ़ें और सरल प्रश्नों को पहले हल करें, परिवारिक माहौल का सकारात्मक हो ये सभी पहलू परीक्षार्थी को चिंता व तनाव को दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। साथ ही साथ परीक्षा को पूरी उत्साह के साथ उत्सव के रुप में शामिल हो।
श्री देशमुख ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2018 में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके जरिए वे हर साल बोर्ड परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स से बातचीत करते हैं व उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान देते हैं। इसके साथ ही वे बच्चों को एग्जाम स्ट्रेस से बचने के टिप्स भी देते हैं।

You cannot copy content of this page