DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे पूर्व सीएम रमन सिंह, भूपेश सरकार पर बोले झूठे वादों से सत्ता में बैठे हैं दाऊ

गुरुर। गुरुर में चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल का समर्थन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा।

दर्रा प्रवास के दौरान भी गुरुर में हड़ताल स्थल पर कुछ देर के लिए रुके। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि झूठे वादों से सत्ता में भूपेश बघेल बैठे हैं। उनकी कुनीतियों के विरुद्ध हर वर्ग आक्रोशित है। यह आक्रोश इस कांग्रेसी कुशासन पर भारी पड़ेगा।

उन्होंने मीडिया को भी संबोधित करते हुए भूपेश सरकार की योजनाओं की कमियां गिनाई। पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि गौठानों के नाम पर वर्तमान भूपेश सरकार हजारों करोड़ रुपए खर्च कर रही है। लेकिन गौठान पूरे खाली हैं। ऐसा लग रहा है कि लालू यादव के समय जो चारा घोटाला हुआ था ।उससे बड़ा गोबर घोटाला इन गौठानों में हो सकता है। बस गोबर खरीदी चल रही है। गौठानों का कुछ विकास नहीं हुआ है। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के नाम पर पैसों का बंदरबांट चल रहा है। इस दौरान सांसद मोहन मंडावी, भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page