DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पोल एवम ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग हेतु बालोद के विभिन्न क्षेत्रों में 23 फरवरी को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

बालोद।

जिला मुख्यालय बालोद में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में पोल एवं ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य किया जाना है। जिसमें बालोद उपकेंद्र से निकलने वाली 11 के.व्ही. टाउन फीडर में 23 फरवरी 2023 को विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 23 फरवरी को प्रातः 10 बजे से शाम 03 बजे तक बालोद के दल्ली चौक से दुर्ग रोड, गंजपारा, स्टेडियम के पास गांधी नगर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

You cannot copy content of this page