DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महाविद्यालय बालोद में आयोजित हुआ जिला स्तरीय युथ 20 जागरूकता कार्यक्रम

बालोद। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली भारत सरकार उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार युथ20 वार्ता/जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सभी राज्य में किया गया है

जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है युथ कार्यक्रम के उपलक्ष में शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद में जिला स्तरीय युथ 20 कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बालोद जिले के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागी और कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री हंसमुख टुवानी जनभागीदारी समिति महाविद्यालय बालोद, अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डाँ. जे.के. खलखो महाविद्यालय बालोद, विशिष्ट अतिथि डॉ. लीना साहू राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठन जिला बालोद , बालोद महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो.जी.एन.खरे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न जिला से आए के सभी कार्यक्रम अधिकारी व प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । मुख्य अतिथि श्री हंसमुख टुवानी जी ने अपने वक्तव्य में युवा शक्ति पर प्रकाश डालते हुए बताया की युवा देश का भविष्य है और उसे हर समस्याओं का सामना करने में अपनी भागीदारी और जिम्मेदारी को समझना चाहिए, देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए । अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय बालोद के प्रभारी प्राचार्य डॉ.जे.के खलखो ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी और युथ 20 के अंतर्गत भारत सरकार की जो पहल है उसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई ।

जिला संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ.लीना साहू ने युवा पीढ़ी ही देश को आगे बढ़ा सकती है, विश्व में सबसे ज्यादा आबादी युवाओं का होता है जिस प्रकार भारत में 60% जनसंख्या युवाओं का है देश के विकास में और समस्या के समाधान करने के लिए युवाओं को हर गतिविधि में आगे रहने का संदेश दिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में दो प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी भाषण प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता जिसका विषय विश्व शांति में भारत की भूमिका था और भाषण प्रतियोगिता जिसका विषय जलवायु परिवर्तन के वैश्विक परिणाम था विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया और निबंध प्रतियोगिता में लक्ष कुमार साहू शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और भाषण प्रतियोगिता में संघर्ष कुमार एकलव्य महाविद्यालय प्रथम रहे । इनका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईआईएम रायपुर में होने वाले आयोजन में हुआ है विजई प्रतिभागियों के लिए श्री हंसमुख टुवानी , डॉ. जे.के. खलखो, डॉ. लीना साहू और सभी प्रोफेसर ने शुभकामनाएं प्रेषित की ।
कार्यक्रम का आभार व्यक्त कार्यक्रम अधिकारी प्रो.जी.एन. खरे महाविद्यालय बालोद के द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page