
बालोद। छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ते क्रम पर है। लगातार हत्या, रेप जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। इसी क्रम में बालोद जिले से फिर एक हत्या की खबर सामने आ रही है। यह हत्या हुई है डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोबा में। जहां एक पड़ोसी ने अपने पड़ोसी की हत्या कर दी है। हत्या दिनदहाड़े बीच बस्ती में शाम को की गई है। जिसका खुलासा देर रात को हुआ। बस्ती में सबके भीड़ के सामने फावड़ा से आरोपी रीकेश घीलेंद्र उम्र 34 ने अपने पड़ोसी जीवन साहू उम्र 42 का सिर फोड़ कर हत्या कर दी। लोग तमाशा देखते रहे। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि जाकर उसे छुड़ाए और उसकी जान बचाए। देखते देखते जीवन की जिंदगी खत्म हो गई और उसकी मौत हो गई। इधर फावड़ा से सिर फोड़ कर हत्या करने के बाद आरोपी गांव से भाग गया। बाद में थाने आकर सरेंडर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात तक डौंडी लोहारा पुलिस गांव पहुंची।
ये मानी जा रही हत्या की वजह
जानकारी के मुताबिक इस हत्या की प्रमुख वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। बताया जाता है कि आरोपी व मृतक के बीच पहले से ही शराब के नशे के चलते गाली-गलौज के कारण विवाद होता रहता था। जिसके चलते एक बार थाने तक भी मामला पहुंच चुका था। पूर्व में भी मृतक जीवन साहू गाली गलौच व मारपीट के चलते धारा 151 के तहत गिरफ्तार हुआ था। जो जमानत पर छूटा हुआ था। गली में अक्सर वह गाली गलौच कर लोगों से झगड़ा करता था। उस समय भी आरोपी रिकेश द्वारा थाने में रिपोर्ट लिखाई गई थी। इसी बात को लेकर बीती रात को भी मृतक व आरोपी के बीच झगड़ा हो रहा था। बात बढ़ी और आवेश में आकर आरोपी ने फावड़ा से सिर फोड़ कर हत्या कर दी।
नोट- ऐसी बड़ी व ब्रेकिंग खबर पाने के लिए हमारा नंबर 9755235270 अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर ऐड करें और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। खबर व विज्ञापन के लिए इसी नंबर पर संपर्क करें।
