DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इस समाज ने की गाय माता को राष्ट्र माता दर्जा देने की मांग, बताई यह वजह?

भिलाई– अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा ने केंद्र सरकार से गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की है। इसके पीछे समाज ने गाय माता से जुड़ी कई वजह बताई है। दुर्ग जिला संगठन महामंत्री , नन्द कुमार यदुवंशी ने कहा है कि केन्द्र सरकार शीघ्र ही गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा दे। वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार स्वयं गाय माता के लिए चिंता कर रही है।

नंदकुमार यादुवंशी

सभी पंचायतों में गौठान का निर्माण कराया जा रहा है। गांव -गांव में गौ माता की सुरक्षा एवं उनके चारा की व्यवस्था के लिए सरकार चिंतित नजर आ रही है। इससे ऐसा लगता है कि गाय माता की प्रति वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार काफी कुछ करने का सोच रही हैं। गाय का गोबर पहली बार किसी सरकार के द्वारा खरीदा जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार नरवा, गरवा घुरवा अउ बाडी योजना के तहत गौ माता को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह इस बात का सबूत है कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले कृषकों एवं गौ धन की चिंता प्रदेश सरकार कर रही है। इन सब बातों को देखते हुए अखिल यदुवंशी महासभा छत्तीसगढ़ की ओर से यह मांग किया जा रहा है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने का एक विधेयक शीघ्र ही छत्तीसगढ़ विधान सभा में सरकार के द्वारा लाकर उसे पास करायें तथा छत्तीसगढ़ के निवासियों के इच्छा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया की सरकार है, यह भी दिखाएं। राजनितिक दांवपेंच छोड़कर सभी दलों को गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए एकजुट होना चाहिए। उसके लिए पूरे प्रदेश में यादव समाज के द्वारा मांग किया जा रहा है कि आगामी विधानसभा सत्र में इस संबंध में विधेयक लाकर पास कराया जाए और गाय माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए।

You cannot copy content of this page