DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संसदीय सचिव कुंवर निषाद बोले कार्यकर्ता हमारी अनमोल पूंजी, उनकी ही मेहनत से हम यहां तक पहुंचे

देवरीबंगला/बालोद। नर्मदाधाम सुरसुली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शनिवार को किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर ने संबोधित किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव ने कहा कि कार्यकर्ता हमारे पार्टी की अनमोल पूंजी है। उन्हीं की मेहनत से आज हम यहां तक पहुंचे हैं। पिछले पन्द्रह सालों में कार्यकर्ताओं तथा किसानों के चेहरे पर वह रौनक नहीं देखने को मिली। जो इस समय दिखाई दे रही है। प्रदेश का किसान और युवा बेहतर की तलाश में आगे बढ़ रहा है। कोरोना काल के बाद भी प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल की अगुवाई में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है। इस बार धान की अच्छी पैदावार हुई है। भूपेश सरकार ने कोचियों की नकेल कस दिया है।

कोचियों की आई शामत


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि जब से प्रदेश में भूपेश की सरकार आई है। तब से चारो तरफ विकास की गति में तेजी आई है। प्रदेश के किसानों के चेहरे खिल गए है। कोचियों की शामत आ गई है। देश में छत्तीसगढ़ ही इकलौता राज्य है जहां किसानों को 2500 एमएसपी पर धान खरीदा जा रहा है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए भूपेश सरकार ने केन्द्रीय कानून को दरकिनार करते हुए नया नियम को लाया है। अब कोई भी किसानों के हितों से खिलवाड़ नहीं कर सकता है। पिछले दो सालों से किसानों को 2500 रूपए में धान खरीदा जा रहा है। और प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। सुधाकर ने कहा..हां कुछ लोग हैं..जिन्हें किसानों की खुशी बर्दास्त नहीं हो रही है। लेकिन ऐसे लोगों की परवाह कौन करता है। जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है..तब तक किसानों की खुशियों को कोई छीन नहीं सकता है।
अपने संबोधन में दोनों नेताओं ने धान खरीदी केन्द्र की समितियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसानों के साथ बदमाशी को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शिकायत के बाद कार्रवाई के समय कांटा खराब..बारदाना की कमी का बहाना नहीं चलेगा। कम तौल की शिकायत को हरगिज माफ नहीं किया जाएगा।
दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीवन कश्यप, जोन कमेटी के अध्यक्ष संजीव चौधरी, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष केजूराम सोनबोईर, दुर्गा ठाकुर, सुमन सोनबोईर,शान्ति भट्ट, गिरीश चंद्राकर, भूषण मारकंडे, हरखाराम ठाकुर, झाड़ू राम देवांगन,ऐवनी साहू,खोमिन ढाले,ललित हिरवानी,टेमन देशमुख,फिरताराम, जगन्नाथ सारवा,डीपिका देशलहरे,ललिता भुआरय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान शाल एवं श्रीफल से किया गया।

You cannot copy content of this page