भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने मो.अकबर तिगाला, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई..



बालोद- प्रदेश में यह साल चुनावी साल के नाम से जाना जा रहा है। इस साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र सभी पार्टियों और प्रत्याशियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में भाजपा ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को भाजपा द्वारा कुछ नामों की घोषणा की गई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, मोर्चा प्रभारी सलीम राज की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शकील अहमद ने बालोद के युवा भाजपा नेता मो.अकबर तिगाला को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बालोद का जिलाअध्यक्ष नियुक्त किया है ।उनके इस नियुक्ति पर भाजपा संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।बता दें,भाजपा ने युवाओं को इस बार मौका दिया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए बालोद जिले की कमान अब जिलाध्यक्ष मो. अकबर तिगाला के हाथों में हैं। अकबर तिगाला ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अल्पसंख्यको के लिए भाजपा हमेशा से ही फ्रंट लाइन में खड़े होते आई है। प्रदेश में दूसरी सरकार होने की वजह से अल्पसंख्यकों को जो सुविधाएं शासन की तरफ से मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है। हमारी कोशिश यही रहेगी की हम जितना हो सके जन-जन तक पहुँचकर मुलभुत सुविधाओं को उपलब्ध करवाते रहेंगे।

You cannot copy content of this page