गांधी टोपी और कांग्रेस का झंडा लेकर निकालेंगे हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा, करेंगे हर बूथ में कांग्रेस का ध्वजारोहण



बालोद। हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा की तैयारियों को लेकर बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिले के कांग्रेस जनों की बैठक रखी गई। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बालोद जिला के प्रभारी शाहीद खान विशेष रूप उपस्थित होकर सभा को संबोधित किया। प्रत्येक ब्लॉक में यह हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा लगातार दो माह तक चलेगी। जिसमें समस्त बुथों में कांग्रेस जन जाएंगे। कांग्रेस सरकार की योजनाएं आम जनों तक पहुंचाएंगे तथा केंद्र सरकार की विफलताओं को भी इस अभियान में बताया जाएगा। राहुल गांधी की एक संंदेेश भी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही साथ क्षेत्र के वरिष्ठ जनों को सम्मानित करते हुए उन्हें साथ लेते हुए इस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को चलाया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि हर बूथ के वरिष्ठ कांग्रेस जनों को साथ लेकर प्रत्येक बूथ में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथियों के द्वारा कांग्रेस का ध्वजारोहण भी किया जाएगा। इस अभियान में कांग्रेस समर्थित नगरी निकाय के जनप्रतिनिधि त्रिस्तरीय पंचायत राज के जनप्रतिनिधि क्षेत्रीय विधायक निगम मंडल के सदस्य सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त डेेलीगेट उपस्थित रहेगें। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के हाथ में कांग्रेस का झंडा होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता गांधी टोपी लगाकर इस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में माह भर लगातार बिना रुके बिना थके चलेंगे। बैठक में मुख्य रूप से कृष्णा दुबे हस्तीमल सांखला गिरीश चंद्राकर रामजी भाई पटेल विकास चोपड़ा लोकेश्वरी साहू शंभू साहू रतिराम कोसमा केजूराम सोमवीर दिनाराम चेलक जागृत सोनकर प्रशांत बोकाडे मीना साहू ललिता साहू धनेश्वरी सिन्हा कोदूराम दिल्लीवार चंद्रेश हिरवानी गोपाल प्रजापति कोमेश कोराम अनिल यादव रामेश्वर साहू नौशाद कुरेशी क्रांति भूषण साहू रवि जायसवाल यज्ञदेव पटेल पीयूष सोनी केदार देवांगन भोलाराम नेताम श्रीमती अनीता साहू लता को राम दुर्गा ठाकुर छबीला सिन्हा सुमन सोनबोइर लोकेश्वरी साहू विनोद शर्मा रामेश्वर देशमुख भोला देशमुख धीरज उपाध्याय डॉक्टर नारायण साहू लता कोराम सत्येंद्र साहू गोपी नारायण साहू रेवा रावते एवम कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page