DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोड़ेला स्कूल में विवेकानंद जयंती मनाई गई

बालोद। प्राथमिक व माध्यमिक शाला गोड़ेला में आज विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। गोड़ेला विद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (N S S) का शिविर का भी आयोजन विगत दिनों से आयोजित है

जिसके प्रणेता स्वामी विवेकानंद है जिसका उद्देश्य युवाओ में स्वावलंबन ,आध्यात्मिक और सेवा भाव को जागृत करना है।

आज कार्यक्रम में NSS शा उ.मा विघालय गुन्डरदेही के बच्चे व कार्यक्रम अधिकारी तथा शाला के बच्चे और शिक्षकों व शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों व ग्रामीणों की गरिमा मय उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख आर के हिरवानी सर जी द्वारा बहुत ही सार गर्भित तरीके से विवेकानंद के आदर्शों व मूल्यों का बखान किया ,साथ ही साथ प्राथमिक प्रधान पाठक श्री शोभाराम देवांगन ,श्री मोतीलाल साहू,श्री दोमन ठाकुर,श्री संतोष शर्मा और श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी की विवेकानंद पर स्व रचित कविता पाठ के द्वारा आज यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

You cannot copy content of this page