DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

श्री कुंवर सिंह निषाद जी संसदीय सचिव अपने ननिहाल पहुंच कर किया भूमिपूजन

बालोद। आज श्री कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक गुंडरदेही ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया इसी क्रम में आज श्री निषाद अपने ननिहाल ग्राम चिचलगोंदी पहुंच कर तांदुला नदी किनारे स्थित मां संतोषी,व भगवान शनि देव का पुजा अर्चना

किया व मंदिर के बगल में अतिरिक्त कमरा का विधिवत पूजा अर्चना करके भूमिपूजन किया। श्री कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि


आज मैं अपने ननिहाल गांव में पहुंच कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं मेरा बचपन इस पावन धरा में गुजरा है मैं इस पावन धरा के कर्जदार हूं इस पावन धरा के माटी में मैं खेल कुद कर पला बढ़ा हूं मै पुरा कोशिश करता हूं मैं इस माटी का कर्ज विकास कर के जितना मेरे से बन पड़े उतारने का हमेशा कोशिश करता हूं

मेरे इस गांव में अधिकतर लोग मामा और नाना के रिस्तेदारी में लगते हैं और मामा नाना और आप सभी के स्नेह प्यार और आशीर्वाद से आज विधायक के पद पर आसीन हूं। वही विधायक जी अपने बचपन में खेले कुदे व बचपन बातों को याद करते हुए भावुक हो गए थे।

You cannot copy content of this page