DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस पर हुआ कॉलेज में व्याख्यान

बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रद्धा चंद्राकर के मार्गदर्शन में कम्प्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन तथा गणित विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रो.शैल शर्मा, सहायक प्राध्यापक शासकीय पं. जवाहर लाल नेहरू पी. जी. महाविद्यालय, बेमेतरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई उनके द्वारा सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित प्राध्यापक एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कम्प्यूटर साक्षरता हमारे लिए क्यों जरूरी है के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। प्रो. एच. एल. मानकर विभागाध्यक्ष-गणित ने साक्षरता एवं उसका मापदण्ड क्या होता है उसके बारे में समझाया। प्रो. सी. डी. मानिकपुरी, सहायक प्राध्यापक ने विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. शैलेन्द्र आर्य सहा. प्रा. कम्प्यूटर एप्लीकेशन ने छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर साक्षरता दिवस प्रतिवर्ष 02 दिसंबर को मनाया जाता है जिसकी शुरूआत 2001 से एन.आई.आई.टी. द्वारा की गई जिसमें विशेष रूप से महिलाओं और बच्चो के बीच कम्प्यूटर साक्षरता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उददेश्य से बनाया गया था यह जानकारी प्रदान की गयी। महाविद्यालय के बी.सी.ए. प्रथम की छात्रा कु. मानसी, बी.सी.ए. द्वितीय के छात्र लक्ष्य कुमार के द्वारा विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस पर भाषण दिया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में डॉ. जे.के. खलखो, प्रो. लोमन कुमार टंडन, प्रो. कलेन्द्री रावटे, प्रो. दीपाली कुरेटी प्रो. रीतु पिस्दा, प्रो. हिमेश्वरी साहू प्रो प्रवीण साहू, प्रो. रेणुका वर्मा सहित एम.एस. सी. गणित एवं बी.सी.ए. के छात्र-छात्राएं बडी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page