DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर ने की राज्य स्तरीय जुड़ो प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने वाले जिले के प्रतिभागियो से मुलाकात

बालोद.कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कलेक्टोरेट स्थित अपने कक्ष में राज्य स्तरीय जुड़ो प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने वाले बालोद जिले के प्रतिभागियों से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनांए दी। इस दौरान कलेक्टर ने भिलाई स्थित हाउसिंग बोर्ड जुडो क्लब में 26 एवं 27 नवम्बर को आयोजित राज्य स्तरीय जुडो प्रतियोगिता में महिला वर्ग के अंतर्गत दूसरा स्थान प्राप्त कर सिलवर मेडल प्राप्त करने वाले कुमारी प्रियांशु एवं पुरूष वर्ग के अंतर्गत तीसरा स्थान अर्जित कर बा्रउन्स मेडल प्राप्त करने वाले टिमांशु साहू सहित अन्य जुडो खिलाड़ी से मुलाकात कर हालचाल पूछा। इस दौरान जुडो खिलाडियों द्वारा जुडो क्लब दल्लीराजहरा के उचित रखरखाव एवं उपकरण आदि की मांग की। कलेक्टर ने उनके मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। उल्लेखनीय है कि इस राज्य स्तरीय जुडो प्रतियोगिता में शहीद वीरनारायण सिंह मार्शल आर्ट एकेडमी बालोद के कुल 11 खिलाड़ी शामिल हूए थे। इस दौरान कोच श्री किशोर नाथ योगी सहित गगन सोनी, मोहित कुमार साहू, मंगलू राम साहू सहित जुडो खिलाड़ी गण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page