DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कॉलेज में संविधान दिवस के आयोजन के लिए पैसा वसूली का आरोप, अभाविप ने की कलेक्टर से शिकायत

बालोद। बालोद कालेज में संविधान दिवस के आयोजन के लिए विद्यार्थियों से ₹100 वसूली करने का आरोप लगाया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे मामले की शिकायत बालोद कलेक्टर से करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। अभाविप के नगर मंत्री अभिन्न यादव ने कहा 26 नवम्बर को शास. घनश्याम सिंह गुप्त महा. विद्यालय बालोद सविधान दिवस मनाया जा रहा था। यह अत्यंत हर्ष की बात है किन्तु किसी भी प्रायोजक तथा संविधान दिवस के अवसर पर विधि संकाय के विद्यार्थीयों से 100-100 रूपयें विद्यार्थीयों द्वारा ही संग्रह कर के देने को कहा गया है। जो कि अनुचित है। महाविद्यालय में शैक्षणिक संस्थान यू जी सी, वर्तमान में रूसा शैक्षणिक संस्थान द्वारा महाविद्यालय को कई लाख रूपये बीच बीच में दान राशि आता है तथा वर्तमान में जनभागीदारी समिति द्वारा प्रवेश तथा शैक्षणिक शुल्क विगत वर्षो की अपेक्षा तीन चार गुणा अधिक हुआ है तथा किसी भी आयोजन हेतु जनभागीदारी समिति से या शैक्षणिक फंड का उपयोग किया जाना चाहिए। एक तरफ छग शासन के मुख्य मंत्री बेरोजगार व शैक्षणिक संस्थान में पढ़ रहे विद्यार्थीयों को प्रतियोगिता परीक्षा में शुल्क माफ किया जाता है। महाविद्यालय में गरीब बच्चे दूर-दूर से बस से आते है, तथा अन्य विद्यार्थीयों से भी पैसा लेना दुर्भाग्यजनक है। कलेक्टर से मांग की गई कि उक्त अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच व उचित कार्यवाही हो।

You cannot copy content of this page