DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भानूप्रतापपुर उपचुनाव में प्रचार में जुटी विधायक संगीता सिन्हा

बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा इन दिनों भानूप्रतापपुर में हो रहे उपचुनाव में भी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

जहां वे कांग्रेस के प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में लोगों से समर्थन मांग रही है। इस दौरान उन्हें चारामा सेक्टर में प्रचार का जिम्मा मिला है।

जिसके दायित्व का निर्वहन करते हुए कांग्रेस के दिग्गजों के साथ संबंधित बूथों में जाकर जन समर्थन जुटा रहे हैं। बाजारों सहित सार्वजनिक जगहों में लोगों से मुलाकात कर पर्चे बांट रही है। तो वहीं विभिन्न जगहों पर बैठक भी ले रही है। श्रीमती सिन्हा ने कहा कि स्व मनोज मंडावी पूर्व विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी को कांग्रेस ने टिकट देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। लोगों का समर्थन भी उन्हें भरपूर मिलने लगा है। इस चुनाव प्रचार में गुरूर के कांग्रेसी साथी भी योगदान दे रहे हैं ।जिसमें प्रमुख रुप से डॉ ओमकार महमल्ला, किशोर साहू, सादिक अली सहित अन्य लोग भी जुटे हुए हैं।

You cannot copy content of this page