DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संसदीय सचिव ने किया व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण

बागबाहरा। कौड़िया देवरी परिक्षेत्र ठेठवार (यादव) समाज पिथौरा के द्वारा नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधानसभा के विधायक द्वारिकाधीश यादव उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता देवरी परिक्षेत्र ठेठवार (यादव) समाज पिथौरा के अध्यक्ष तुलाराम यादव ने किया। विशेष अतिथि के रुप में नगर पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष आत्माराम यादव, जनपद पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष मुकेश यादव, पुनीत राम यादव “ठेठवार” कौड़िया देवरी परिक्षेत्र ठेठवार समाज पिथौरा उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में ठेठवार (यादव) समाज से माधोराम यादव उपाध्यक्ष, निरंजन यादव उपाध्यक्ष, मनीराम यादव उपाध्यक्ष, सोमकांत यादव सचिव, घनश्याम यादव कोषाध्यक्ष, अक्षय यादव, कुंदराम यादव, कुलेश्वर यादव, ओम प्रकाश यादव, दुलार यादव, मोहित राम यादव, धनीराम यादव, ओम प्रकाश यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, तुला राम यादव उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, टिकेश्वर यादव, युगल किशोर सचिव युवा प्रकोष्ठ, हरीश यादव, दयाराम यादव, टूकेश्वर यादव, मालिक राम यादव, लोमश यादव, भानु राम यादव, टिकेश यादव, टीकाराम यादव, उमेश यादव के साथ-साथ बड़ी संख्या में ठेठवार (यादव) समाज के प्रतिनिधिगण एवं जन सामान्य उपस्थित रहे। यह जानकारी सोमकांत यादव, सचिव द्वारा दिया गया।

You cannot copy content of this page