DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

1.63 लाख का गांजा पकड़ाया, झारखण्ड का आरोपी बालोद जिले में धराया

उड़ीसा से झारखण्ड में गांजा खपाने ले जा रहा था

बालोद। अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बी०एन०मीणा के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर जिला बालोद राजेश कुमार बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक भानूप्रताप साव व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप निरीक्षक अरूण कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन संबंधी प्रकरण में बडी सफलता हासिल की गई। पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर के पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र में नशीले पदार्थ के परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निरीक्षक अरूण कुमार साहू के हमराह पुलिस स्टाफ के शासकीय वाहन से एम०सी०पी० कार्यवाही हेतु ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास रवाना होकर वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी ।उसी दौरान एक सफेद रंग की टाटा सुमो वाहन जिसके सामने भाग क्षतिग्रस्त बिना नम्बर के आया। जिसे रोकने का प्रयास करने पर वाहन सुमो चालक द्वारा कार सुमो को धमतरी की ओर भगाने लगा। जिसे स्टाफ द्वारा पीछा कर पकड़ा गया। जिसको नाम पता पूछने पर वह अपना नाम धर्मदेव कुमार दास पिता चतूरी रविदास जाति रविदास उम्र 20 वर्ष निवासी चालमो बरमसिया शिव मंदिर के पास थाना डूमरी जिला गिरीडीह झारखण्ड का रहने वाला बताया। तलाशी लेने पर सुमो वाहन क्रमांक CG 04-MT-8622 के पीछे सीट में 11 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 16.300 किग्रा0 किमती 1,63,000 / रूपया मिला। घटना में प्रयुक्त टाटा सुमो वाहन क्रमांक CG-04-MT-8622 किमती लगभग 1,00,000/ रू० कुल जुमला 2,63,000/ रूपये को जप्त कर अपराध धारा 20 (ख) NDPS: ACT कायम कर आरोपी धर्मदेव कुमार दास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त प्रकरण में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर प्रभारी उप निरीक्षक अरूण कुमार साहू आरक्षक लिखन साहु विवेक सिन्हा, किशोर साहू, गुणेश यादव, सुरेश पटेल, संदीप यादव, जितेन्द्र सिन्हा की भूमिका रही।

You cannot copy content of this page