DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवाओं ने अनाथ आश्रम व वृद्धाश्रम में मनाई दिवाली

बालोद| चलो आओ बनाये एक श्रृंखला, इस दीवाली लाये अपनो के चेहरे पर खुशियाँ इस उद्देश्य के साथ दल्लीराजहरा के अनाथ आश्रम व सेवा सरिता समिति में सामाजिक कार्यकर्ता कल्पना बम्बोडे के नेतृत्व में दिवाली मनाई गई जहां गरीब और असहय लगभग 50लोगों को मुफ्त में दो वक्त का भोजन दिया जाता है. ऐसी जगह पर समाज सेवा करते हुए युवाओं ने राशन की सामग्री दी और बालोद के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दिवाली का पर्व मनाया गया. जहां दीप जलाकर, रंगोली सजाकर माँ लक्ष्मी जी आरती की गई। संपूर्ण कार्यक्रम सामाजिक कार्यकर्ता स्वयंसेवयिका कल्पना बम्बोडे़ के नेतृत्व में किया गया ,जिसमें करण कोरेठी, प्रताप सिंह सार्वा, व हेमराज का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

स्वयंसेवयिका कल्पना ने कहा
नई ऊर्जा के साथ हमेशा सेवा भावना से कार्य करती रहूंगी

:– कल्पना ने कहा समाज सेवा के कार्य में हम समाज में रहने वाले कई तरह के लोगों से मिलते हैं जिसमें हमें कई तरह के विचार देखने मिलते हैं सकारात्मक, नकारात्मक। पर मुझे खुशी इस बात की है की मेरे साथ कौशल गजेंद्र, करण कोरेठी, प्रताप सिंह सार्वा जैसे भाई है जो मुझे हमेशा प्रोत्साहित और मेरा मार्गदर्शक करते रहते हैं समाज सेवा के कार्य को करने में मुझे मेरे, परिवार , शिक्षक, दोस्तों का बहुत सहयोग मिलता हैं जिससे मैं दुगुनी उर्जा के साथ अपने कर्त्तव्य में लग जाती हूँ, वृद्धाश्रम में जब हम दीपावली का पर्व मना रहे थे, तो उन बुजुर्गो के चेहरे पर जो खुशी थी उसे देखकर लगा हमारा उद्देश्य पूर्ण हुआ।

You cannot copy content of this page