DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिवाली पर इस गांव के बेटियों ने पेश किया भक्त प्रह्लाद लीला, रामलीला के साथ इस दिशा में भी करती हैं पहल

बालोद| बालोद जिले के ग्राम नागाडबरी में दीपावली पर गाँव के बेटियों के द्वारा दो दिन कार्यक्रम आयोजित किया गया. 20 वर्षों से बाल समाज लीला मंडली के संचालन कर रहे षड प्रकाश किरण कटेन्द्र ने बताया कि भारत देश के अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ उद्देश्य पर बेटियों की प्रतिभा को आगे लाने के उद्देश्य से ही ग्राम की बेटियों को अभिनय सीखाया गया. बेटियों ने नरक चौदश के दिन भक्त प्रलाद की लीला का मंचन किया. समस्त पात्रों की भूमिका ग्राम की बेटियों ने किया. प्रहलाद का अभिनय चंचल साहू , प्रमोद बनी पूजा साहू , हिरण्यकश्यप झरना साहू , लोभीलाल अनुराधा सिन्हा , वज्रदंत दिव्या साहू ,कोतवाल भूमिका साहू , विष्णु सृष्टि सिन्हा , लक्ष्मी दीपा साहू , नारद कुमिका साहू , कुम्हार दीपांजली यादव , कुम्हारिन केशरी साहू , होलिका रोशनी साहू ने किया.

लक्ष्मी पूजन पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम

बेटियों ने ग्राम स्तरीय रिकार्डिंग डाँस प्रतियोगिता आयोजित किया. बेटियों ने मंच संचालन के साथ-साथ निर्णायकों का कार्य भी किया. मंच संचालन अनुराधा सिन्हा , पूजा साहू , दिव्या साहू एवं भूमिका साहू ने किया. बेटियों की इस पहल को ग्राम वासियों ने सराहना करते हुए बेटियों को आगे लाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे षड प्रकाश किरण कटेन्द्र का भी सम्मान किया. कार्यक्रम आयोजन में नुकेश सोनवानी , धर्मेन्द्र सोनवानी ,भूपत साहू , बिरेन्द्र साहू , सूर्यकान्त साहू ,चन्द्रकांत साहू ,विक्की यादव, डाॅली साहू ,धारणी यादव ,प्रीति साहू का सहयोग रहा.

You cannot copy content of this page