DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद की यातायात पुलिस ने की ऐसी भी कार्रवाई- बिना नंबर प्लेट के घूम रहे वाहन चालकों को पकड़ा , जुर्माना वसूला, 40 बाइक्स पर निशुल्क नंबर भी लिखवाया

बालोद। लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न तरीकों से कार्यवाही और जागरूकता अभियान जिले की यातायात पुलिस कर रही है। इस क्रम में खासतौर से बिना नंबर के बाइक चालकों पर कड़ाई से कार्यवाही करते हुए यातायात की टीम ने कार्रवाई की तो वही आधे अधूरे, आड़े तिरछे या शेरो शायरी लिखकर चलने वाले मनचले बाइक चालकों पर कार्रवाई की गई। इतना ही नहीं जुर्माना वसूलने के साथ-साथ पुलिस ने बकायदा ऐसे बाइक व अन्य गाड़ियों पर नंबर भी लिखवाया ताकि फिर आगे से इस तरह की मनमानी ना कर सके। स्वयं पुलिस प्रशासन द्वारा 40 बाइक पर नंबर लिखने का कार्य करवाया गया। जो निशुल्क था। जय स्तंभ चौक के पास 40 बिना नंबर के वाहनों पर नम्बर लिखाया गया। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगडे के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में ट्रैफिक स्टाफ़ द्वारा बालोद शहर के जयस्तंभ चौक में बिना नंबर प्लेट, गलत नंबर प्लेट का व नियमाुनसार न लिखे होने एवं आड़े तिरछे लिखे होने वाले वाहनो के वाहन मालिकों को रोककर नंबर लिखाया गया। साथ ही चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने एवं दुपहिया वाहन में हेलमेट लगाने की समझाईश दिया गया। चेकिंग कार्यवाही के दौरान आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट पहनने की समझाईश के साथ-साथ यातायात नियमों उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही भी किया गया है। चालानी कार्यवाही के दौरान आम नागरिकों एवं वरिष्ठ जनों के साथ शिष्टाचार के साथ चेकिंग किया गया है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर चलाने, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करने, मोबाईल से बात करना एवं मोटरयान अधिनियम् के विभिन्न धाराओं के उल्लघंन करने वाले चालको के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई है। जो इस तरह हैं।

  1. मौके पर वाहन के कागजात पेश नहीं करना – 07 प्रकरण समन शुल्क 2100/-
  2. दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलना – 05 प्रकरण समन शुल्क 1500/-
  3. नंबर प्लेट का स्पष्ट व नियामानुसार न होना – 04 प्रकरण समन शुल्क 1200/-
  4. यातायात नियमों का पालन नहीं करना – 02 प्रकरण समन शुल्क 600/-
  5. नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना – 02 प्रकरण समन शुल्क 600/-

कुल प्रकरण- 20 में समन शुल्क 6,000 रूपये

You cannot copy content of this page