DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गायत्री परिवार द्वारा किशोर संस्कारशाला का शुभारंभ गुरुर में 15 अक्टूबर से

गुरुर। श्री राम जानकी गायत्री शक्तिपीठ गुरुर में 15 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक किशोर संस्कारशाला का शुभारंभ कार्यक्रम रखा गया है। जिसके मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू होंगे। अध्यक्षता जिला समन्वयक गायत्री परिवार बालोद बीएस अठनागर करेंगे। विशेष अतिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशा प्रकाश साहू, विकास खंड चिकित्सा अधिकारी गुरुर जीआर रावटे, पार्षद वार्ड 6 अनुसुइया ध्रुव, ब्लॉक समन्वयक धनसिंग गंजीर होंगे किशोरावस्था में शारीरिक और मानसिक परिवर्तन होता है। इस समय में इन्हें अपनी शक्ति ऊर्जा का ज्ञान कराकर सही दिशा देना जरूरी होता है। गायत्री परिवार द्वारा किशोर संस्कारशाला चलाया जा रहा है। इसमें बुद्धि बढ़ाने की वैज्ञानिक उपाय, स्वस्थ रहने के सरल उपाय, व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र ,पढ़ाई में अच्छे अंक कैसे लाएं, योग, खेल, महापुरुषों की जीवनी के विषयों के द्वारा संस्कार देकर श्रेष्ठ नागरिक गढ़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में यह संस्कारशाला व्यक्तित्व निर्माण कक्षा गुरुर में भी शुरू होने जा रहा है। जहां पर निशुल्क अंग्रेजी व्याकरण की भी कोचिंग दी जाती है।

You cannot copy content of this page