DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजश्री के 3 बैग में छिपाकर 325 पव्वा ले जा रहा था कोचिया, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम पाकुरभाट आर.टी.ओ ऑफिस के सामने मेन रोड के पास आरोपी जमीर खान पिता बब्बर खान वार्ड क्र 7 जवाहर पारा बालोद के द्वारा 3 नग राजश्री के बैग में रखे 325 पौव्वा देसी प्लेन शराब को पुरानी स्कुटी से परिवहन कर रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बालोद में धारा 34(2) कायम कर विवेचना किया गया। आरोपी के गिरफ्तारी में प्रभारी थाना बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी , प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम ,असवन कुमार चुरेन्द्र, आरक्षक आकाश दुबे आरक्षक विपिन गुप्ता,राहुल मनहरे की भूमिका रही।

You cannot copy content of this page