DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पामगढ़ विधानसभा के मिसदा,पचरी गांव पहुंची मंजुलता टंडन

नवागढ़। भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य(अजा)मोर्चा मंजुलता टंडन विधानसभा पामगढ़ क्षेत्र के गांव मिसदा,पचरी में दौरा कर,घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की “नल जल योजना”,”प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना”, बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ योजना”,”आयुष्मान भारत योजना” इत्यादि सारे योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।
साथ ही लोगों को राज्य की कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल लबरा कका की भ्रष्ट योजनाओं से जनता को अवगत कर समझाते हुए कहा कांग्रेस सरकार झूठों की एवं जनविरोधी सरकार है।
गौठान से लेकर नरवा घुरूवा बारी तक,चाहे क्यों न वह राज्य में दारू बंद करने से लेकर सरकार बनाने तक जनता से वादाखिलाफी एवं सभी के सभी ध्वस्त एवं भ्रष्ट योजनाएँ है।
श्रीमती टण्डन गांव-गांव जाकर “डोर टू डोर” संपर्क कर लोगों को समझा रही।

You cannot copy content of this page