DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पसौद में दशहरा उत्सव एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

डौंडीलोहारा। पसौद में भव्य दशहरा का कार्यक्रम समस्त ग्राम वासियों के तत्वधान में रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि कुंवर सिंह निषाद विधायक गुंडरदेही थे। अध्यक्षता पोषण लाल देवांगन अध्यक्ष सरपंच संघ डौंडीलोहारा (सरपंच ग्राम पंचायत पसौद) ने की। विशेषअतिथि जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, संतराम तारम सचिव सरपंच संघ डौंडीलोहारा ब्लॉक, संतराम पिस्दा कोषाध्यक्ष सरपंच संघ , अमर भुवार्य सरपंच मार्री , एवं सभी पंच गण, रूमनलाल इंदोरिया ग्राम पटेल, ग्राम सचिव चेतन लाल साहू एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। दशहरा उत्सव में लगभग आसपास गांव के 6000 महिलाएं पुरुष सम्मिलित हुए। जिसमें विधायक द्वारा विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसमे जल जीवन मिशन के तहत नलजल योजना के लिए 1करोड़ 92लाख 44000रू, सीमेंटीकरण मिलन होटल से स्कूल तक 5 लाख रू एवम पदई पाठ से मेंन रोड तक सीमेंटीकरण 10 लाख रू की राशि स्वीकृत किया। जिसके लिए सरपंच ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पुराना तालाब से हरिजन घाट तक सड़क सीमेंटीकरण, युवा साथियों के लिए जिम के लिए राशि की मांग करते हुए मुख्य अतिथि को ज्ञापन दिए। तत्पश्चात मौर्या ग्रुप एवम सिद्धि विनायक लक्ष्मी उत्सव समिति द्वारा चलित झांकी से शोभा यात्रा निकाला गया। बालमित्रो द्वारा स्थल झांकी का प्रदर्शन किया गया। राम लीला मंडली द्वारा रावण दहन किया गया। रात्रि में जीवन ज्योति नाच पार्टी का आयोजन रखा गया था। जिसमे दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सेवाराम देवांगन, सचिव बलराम सोनकर, समस्त ग्रामवासी के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न किया गया।

You cannot copy content of this page