पारिवारिक दुख में संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा संगठन के दिग्गज नेता अजय जम्वाल , पवन साय और केदारनाथ गुप्ता



बालोद। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन के घर पितृ शोक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के घर पुत्र शोक पर संवेदना व्यक्त करने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ अजय जम्वाल, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय व प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी केदारनाथ गुप्ता बालोद

। शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों व जिला संगठन के वरिष्ठ नेताओं से औपचारिक भेंट पश्चात संगठन विस्तार को लेकर सभी से चर्चा किए। उन्होंने सभी का परिचय लेकर उन्हें मार्गदर्शन में बुथ एवं शक्ति केंद्र के सशक्तिकरण हेतु बुथ केंद्र के अध्यक्ष ,संयोजक व प्रभारी शक्ति केंद्र के प्रभारी की बैठक कर अपना बुथ सबसे मजबूत कार्य योजना पर 23 बिंदुओं पर कार्य करने हेतु सभी को निर्देशित किए। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय बालोद में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ,जिला महामंत्री देवेंद्र जयसवाल, किशोरी साहू, जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटु यादव, कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह जिला मंत्री जयेश ठाकुर, शरद ठाकुर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम ध्रुव, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनी, सुरेंद्र देशमुख, भाजयुमो नेता राजीव शर्मा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा मीडिया प्रभारी अबरार सिद्दीकी, पूर्व जिला महामंत्री इंद्रपाल चंद्राकर, मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, वीरेंद्र साहू, कमल पंपालिया, मोहन कलिहारी, छगन साहू, एकांत पवार, गिरजेश गुप्ता, संदीप सिन्हा, मन्नू झोरी,अमित दुबे ,गजेंद्र यादव, संजय साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page