DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में आयोजित विभिन्न दुर्गोत्सव और गरबा उत्सव में शामिल हुई विधायक संगीता

बालोद। महा अष्टमी के अवसर पर संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा बालोद में आयोजित विभिन्न समाज के दुर्गोत्सव और गरबा उत्सव में शामिल हुई। उन्होंने सर्व समाज को एकजुटता का परिचय दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, नगर पालिका के अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी के साथ विधायक संगीता सिन्हा विभिन्न स्थानों पर विराजित माता रानी के दर्शन को पहुंची तो वही गरबा उत्सव में भी बतौर मुख्यमंत्री शामिल हुई। जहां उन्होंने जमकर गरबा भी किया। जिनका वीडियो सोशल मीडिया में भी काफी वायरल हुआ था। दुर्गा पंडाल और मंदिरों में जाकर विधायक ने विधानसभा क्षेत्र व राज्य की खुशहाली की कामना की।

You cannot copy content of this page