DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रामधुनी राम के साथ जीने का आश्वासन है : देशमुख

बालोद। ग्राम परसाही में पांच दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता व सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिले के वरिष्ठ साहित्यकार एवं श्रीतुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश देशमुख रहे।

अध्यक्षता जनपद सदस्य पूनम साहू ने किया। विशेष अतिथि अशवन बारले सांसद प्रतिनिधि,भूपेन्द्र साहू सरपंच,तोमन साहू जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा,दीपक साहू,हरिश्चंद्र साहू जनपद सदस्य ,मोहित राम साहू,वासुदेव साहू ,सुरेश साहू रहे। मुख्य अतिथि जगदीश देशमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोकगीतों, लोकपर्वो, लोक उत्सवों में रामकथा का मिठास है।

इसकी झलक रामधुनी के कार्यक्रम में दिखाई पड़ता है। श्री देशमुख ने कहा कि रामलीला और रामधुनी केवल मनोरंजन नहीं बल्कि धर्मप्राण भारत की जनता को राम के साथ जीने का आश्वासन है। कार्यक्रम को जनपद सदस्य पूनम साहू, अशवन बारले,तोमन साहू हरिश्चंद्र साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति को जीवंत बनाए रखती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नव दुर्गोत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासी का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page