भानपुरी के दुर्गा पंडाल में नागाडबरी के डंडा नृत्य कलाकारों ने दी मोहक प्रस्तुति



गुरूर। ग्राम भानपुरी में दूर्गोत्सव समिति द्वारा ग्राम नागाडबरी की छत्तीसगढ़ी पुरातन डंडा नाच का आयोजन किया गया। उक्त डंडा नाच का आयोजन जितेन्द्र कुमार साहू एवं दूर्गोत्सव समिति भानपुरी के सहयोग से आयोजित किया गया था। डंडा नाच के दल प्रमुख षड प्रकाश किरण कटेन्द्र ने बताया कि डंडा नाच की सात विधायों में से जोहरनी , छर्रा ,तिनटेहरी,समधीभेंट एवं खोल छर्रा की प्रस्तुति के साथ माता सेवा भी किया गया। दूर्गा पंडाल में उपस्थित दर्शकों ने डंडा नाच की सभी विधायों का आनंद लिया। कार्यक्रम में सरपंच अरूण कुमार साहू , गोकुल दावना , शिवकुमार सार्वा , भगवान सिंह ,कौशल साहू ,संतोष साहू , जितेन्द्र यादव भोलाराम , कंवल सिंह , खेलन मंदाकनी , तोमन दास का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page