DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- दीया जला कर छोड़ा, फोटो फ्रेमिंग दुकान में लगी आग, देर रात तक बुझाई पुलिस प्रशासन ने

बालोद/ गुंडरदेही. गुंडरदेही में ओम मेडिकल के सामने मुख्य धमतरी मार्ग पर एक फोटो फ्रेमिंग दुकान में बीती रात को आग लग गई। दुकान कमलेश कश्यप की बताई जा रही है। घटनास्थल पर थाना प्रभारी रोहित मालेकर सहित अन्य टीम पहुंची और नगर पंचायत की मदद से आग बुझाने का प्रयास देर रात तक चलता रहा। इसके बाद स्थिति पर काबू पाई गई। इस आगजनी की वजह दुकानदार की लापरवाही बताई जा रही है। जो कि बंद दुकान के भीतर दीया जलाकर छोड़ चुका था। किसी तरह से दीपक के आग ने दुकान के अन्य सामानों को चपेट में ले लिया और धीरे-धीरे आग बढ़ गई। गनीमत समय रहते घटना पर काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

You cannot copy content of this page