DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेवा पखवाड़ा एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती- भाजपा करेगी सभी बूथ में स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण

बालोद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में प्रतिदिन सेवा कार्य के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत प्रदेश भाजपा नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के आह्वान पर जिले के सभी 9 मंडलों में विभिन्न बूथों पर प्रातः 10:30 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर साफ सफाई कर माल्यार्पण किया जाएगा एवं 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा माह के अंतिम रविवार को आकाशवाणी पर आयोजित होने वाले मन की बात को सार्वजनिक स्थलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता के साथ सुना जाएगा। जिसके पश्चात 11:30 बजे सभी बूथों पर बैठक आयोजित की जाएगी। जिसके पश्चात 12:00 बजे सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया जाएगा। साथ ही वृक्षारोपण करते हुए सेवा कार्य करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य करते हुए किया जाएगा।

You cannot copy content of this page