DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

2026 में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए जु- जित्सू एसोसिएशन ऑफ बालोद जुटा तैयारी में

बालोद। जु- जित्सू एसोसिएशन ऑफ बालोद जिला के तत्वाधान में जिला स्तरीय जु- जित्सू सेमिनार 2022 का आयोजन संस्कार शाला बालोद में किया गया।

इस कार्यक्रम में जु- जित्सू एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव राणा अजय सिह, सहसचिव बाबूराव जनबंधू, तरुण वरकड़े, जु- जित्सू एसोसिएशन ऑफ बालोद जिला के अध्यक्ष कमलेश सोनी, सचिव सुरेश शांडिल्य , जु- जित्सू एसोसिएशन ऑफ कांकेर जिला के सचिव रिखिराम साहू, एवं कोच मिथलेश साहू, कीर्तन साहू, लिलेश्वर ठाकुर, प्रंजली शांडिल्य एवं विशेष रूप से जिला खेल अधिकारी नरेन्द्र ठाकुर, स्वपन कुमार जेना उपस्थित थे। राणा अजय सिंह ने जु- जित्सू के बारीकियों को प्रतिभागी खिलाड़ियों को बताया और 2026 में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में बालोद जिले के बच्चो को सम्मिलित होने कड़ी मेहनत के साथ लगातार अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

You cannot copy content of this page