DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जल बिना कल सुना- पुरखों ने सहेजे थे कुए और तालाब, उन्हें बचाने इस तरह पेंटिंग बना कर दिया संदेश

बालोद। बालोद जिले के ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह ने पितृ पक्ष के समापन पर लोगों को जल बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने जल संरक्षण की दिशा में काफी काम किया था। उन्हीं के बनाए तालाब कुए आज भी है। आज की पीढ़ी को भी इस जल संरक्षण की दिशा में सक्रिय रहना होगा। तभी हम आने वाले कल के लिए जल बचा सकते हैं। उन्होंने अपने सिर पर जल तर्पण की पेंटिंग बनाकर लोगों को जल बचाने का अनूठा संदेश दिया। कहा कि जल अमूल्य है जल का एक एक बूंद बचाना है। जल के बगैर हम पितरों को कैसे अर्पित करे। हमारे बुजुर्ग जो इस दुनिया में नहीं रहे उन्हें सादर नमन करते हैं। उन्हीं की देन है तालाब, कुआ, पोखर, जिनके माध्यम से जल बचाने की प्रेरणा मिलती है। पर अफसोस हैं कि हम उन्हें पाटकर ऊंची ऊंची भवन का निर्माण कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page