DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जल संवर्धन संगोष्ठी एवं अमृत सरोवर पर हुआ श्रमदान

बालोद। ग्राम हीरापुर में सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बालोद एवं ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जल संरक्षण संगोष्ठी सभा एवं एवं अमृत सरोवर (तालाब)पर श्रमदान किया गया।


प्रमुख वक्ताओं में कृष्णकांत पवार, छगन देशमुख ने सभा को संबोधित करते हुए जल को कैसे सुरक्षित करें एवं जल की हर व्यक्ति के जीवन में कितनी महत्ता है इन सभी बातों को प्रकाश डालते हुए अपनी बातें रखी।

वही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा साहू ने जल संरक्षण संगोष्ठी के विषय पर बताते हुए मोदी जी के जन्म दिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चल रहे सेवा पखवाड़े के विषय पर अपनी बातें रखी। वहीं स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ने किया ।

वहीं मंच प्रांगण में बच्चों के द्वारा रंगोली बनाकर के जल संरक्षण की महत्ता भी बताई गई। मंच का संचालन महामंत्री दानेश्वर मिश्रा ने की। आभार जिला महामंत्री
लीला शर्मा ने की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार वरिष्ठ नेता छगन देशमुख , जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र साहू , के साथ मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपा साहू, महामंत्री लीला शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति पिछड़ा वर्ग मोर्चा खिलेश्वरी साहू,जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू, जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष ग्रामीण मंडल सत्या गावरे, मोहनी देवांगन,जिला मंत्री शरद ठाकुर,वरिष्ठ गंगाराम साहू,सोहन लाल साहू, राजीव रिंकू शर्मा,सांसद प्रतिनिधि अशवन बारले,मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा एवं बिरेन्द्र साहू,जनपद सदस्य हरिश्चंद्र साहू,रामेश्वर पटेल,संजय साहू,पार्थ साहू,संजय जांगड़े, भूपेंद्र सिन्हा,कुलदीप यादव,सन्तोष साहू, सतानन्द साहू,संतानु साहू,खेमराज साहू, जीवन निषाद,गजेंद्र साहू,यशवंत साहू,लेखराम गोविंद, बलिराम, योगेश ,निर्मल कुमार, परमानन्द साहू,रामचन्द साहू के साथ ग्रामीण मंडल के समस्त पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page